अवैध शिक्षक नियुक्ति की एसआईटी जाँच याचिका पर जवाब माँगा

तारिक खान
प्रयागराज. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न मान्यताप्राप्त अनुदानित बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों की अवैध नियुक्ति की एसआईटी जाँच कराये जाने सम्बन्धी जनहित याचिका पर राज्य सरकार से जवाब माँगा है।

हाई कोर्ट ने राज्य सरकार 03 सप्ताह में जवाब देने के आदेश देते हुए इसके बाद मामले की सुनवाई के आदेश दिए।











