थाना टोनिका सिटी पुलिस ने किया खुलासा सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान
लोनी गाजियाबाद। बीती 10 जुलाई को ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। मृतका लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के केशव नगर गुलाब वाटिका में रहती थी। हत्यारोपी मृतका के रिश्ते से नाराज था ,जो उससे शादी करना चाहता था। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

हत्यारोपी प्रेमी इसरार मृतका प्रेमिका से रिश्ते को मना करने की जिद करता था तथा मृतका रिश्ते को मना नही करना चाह रही थी। जिससे नाराज हत्यारोपी इसरार 10 जुलाई को मृतका के घर से उसे दादी बाला की इद्दत में मिलाने के बहाने ट्रोनिका सिटी ले गया और ईंटो से ताबड़तौड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। एसएचओ ने बताया कि हत्यारोपी इसरार को पुलिस ने बुधवार को लालबाग सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया है और उससे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेज दिया है।











