गाज़ियाबाद में हाईवे पर रबर की नाव चला कर हुआ अनोखा विरोध प्रदर्शन
लोनी शहर का हाईवे दिल्ली सहारनपुर मार्ग हुआ आत्मनिर्भर, हाईवे पर वाहनों की जगह चली नाव, विकास के नाम पर सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारीयों का क्षेत्र की जनता ने जताया आभार,लोनी शहर का लंदन की तरफ बढ़ते कदम

सरताज खान
लोनी गाजियाबाद। थोड़ी सी बारिश होते ही लोनी दिल्ली सहारनपुर जलमग्न हो गया और लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही लोगों ने दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर रबर की नाव डालकर विरोध जताया।

जबकि गाजियाबाद और लोनी क्षेत्र से भाजपा सांसद भी दूसरी बार चुने गए वहीं भाजपा विधायक भी लोनी के और चेयरमैन भी भाजपा के लोनी से इस मार्ग से सभी का आना जाना होता भी है। लेकिन कभी भी किसी ने नहीं सोचा कि लोनी की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली लोनी दिल्ली सहारनपुर मार्ग 709 बी नेशनल हाईवे को भी बनवाने का काम शुरू करवा दिया जाए जिससे लोगों को रोज रोज कि इस परेशानी से निजात मिल सके। अब तो बेखबर लोनी के प्रतिनिधियों को जागरूक होकर दिल्ली सहारनपुर मार्ग का काम शुरू करा देना चाहिए जिससे क्षेत्रीय जनता को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।











