मूसलाधार बारिश ने किसानों के चेहरे पर लाई निखार

बापूनंदन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ) विगत कई दिनों से जारी भीषण उमस एवं गर्मी से आज उस समय राहत मिली जब प्रातः काल से ही मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। जो अनवरत पूरे दिन चलती रही।
पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण वातावरण में बढी आर्द्रता से उत्पन्न हुई उमस ने आम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था। परेशानी का आलम यह था कि दिन के साथ-साथ रात में भी भारी उमस के कारण लोगों को नींद ले पाना भी दुश्वार था। ऐसे में आज हुई मूसलाधार बरसात ने सभी को राहत प्रदान किया। बरसात की तीव्रता का आलम यह रहा कि कहीं-कहीं धान की रोपी गई फसल डूब गई। और किसानों को उसके सड़ने की चिंता सताने लगी।











