वाराणसी में कोरोना से कुछ राहत हुई महसूस जब मिले 67 नए मामले मगर 73 ने जीती कोरोना के खिलाफ अपनी जंग

अरशद अहमद
वाराणसी। शहर बनारस में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोज़ ब रोज़ इसका खौफ बढ़ता ही जा रहा है। इस क्रम में आज गुरूवार को शाम आई रिपोर्ट के बाद शहर बनारस में कुल नए कोरोना संक्रमितो की संख्या 67 हो गई है। वही कोरोना संक्रमित और और मरीज़ के मृत्यु होने का भी समाचार प्राप्त हुआ है। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।












