बलिया – महिला चिकित्साधिकारी की कोरोना जाँच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सीएचसी रेवती और पीएचसी कुसौरीकला की ओपीडी रहेगी तीन दिन बंद

अरविन्द यादव
(बलिया) रेवती सीएचसी रेवती पर कार्यरत महिला चिकित्साधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर हड़कम्प मच गया। सीएचसी रेवती व पीएचसी कुसौरीकला दोनों अस्पताल सील कर तीन दिन के लिए ओपीडी सेवा बंद कर दी गई। महिला चिकित्साधिकारी की 15 जुलाई को सेम्पलिंग जांच हेतू भेजी गई थी, जिसकी जाँच रिपोर्ट आज गुरूवार के दिन पांजिटिव आयी है।












