राजस्थान हाईकोर्ट ने दिया सचिन पायलट को राहत, मगर गहलोत की सियासत पड़ी भारी, गहलोत ने किया राज्यपाल से मुलाकात, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

तारिक खान
जयपुर: भले ही सचिन पायलट को राजस्थान हाईकोर्ट ने थोडा राहत दिया है। मगर सियासी तजुर्बेकार अशोक गहलोत के इस दाव के बाद सचिन पायलट की परेशानी बढ़ा सकते है। सीएम अशोक गहलोत ने आज राज्यपाल से मुलाकात किया। उम्मीद किया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर अशोक गहलोत पेंडिंग बिलों पर व्हिप जारी करके पास करवाने को पटल पर रखेगे। जिसमे सचिन पायलट खेमे में व्हिप का उलंघन वाले मामले बन सकते है और दल बदल कानून के तहत उनके ऊपर विधानसभा स्पीकर कार्यवाही कर सकते है।

गहलोत ने यहां पर दावा किया कि उनके पास बहुमत की संख्या है, जिसके बाद विधायकों के परेड की खबर आ रही है। जानकारी है कि अभी गहलोत अपने विधायकों से बात कर रहे हैं। बात करने के बाद बसों से गवर्नर हाउस के लिए निकलेंगे। गहलोत विधानसभा सत्र बुलाने की मांग भी कर रहे हैं। जानकारी है कि गवर्नर को अगले हफ़्ते विधानसभा बुलाने का पत्र भी देंगे। गुरुवार को गवर्नर से 20 मिनट तक चली मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा था, ‘हम जल्द ही विधानसभा सत्र बुलाएंगे। हमारे पास बहुमत है। सभी कांग्रेस विधायक एकजुट हैं।’











