कोरोना का खौफ – 24 घंटो में मिले 49 हज़ार के करीब संक्रमण के मामले, 740 लोगो के मौतों का सबब बना कोरोना, अब तक कुल मृतकों की संख्या हुई 31 हज़ार पार

तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 13.37 लाख के करीब पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शनिवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 13,36,861 हो गई है।

भारत में अब तक कुल 13.37 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में तीसरे स्थान पर है। वही पहले नम्बर पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राजील है. कोरोना का कहर पेरू जैसे छोटे देश पर भी पड़ा है।











