जलकुंभी और जलजमाव से डूब रहे हजारों गांव

संजय ठाकुर
(मऊ) विकासखंड बडराव के अन्तर्गत पकड़ी ताल का पानी पकड़ी ड्रेन (नहर) के माध्यम से टौंस नदी में जाकर गिरता है जिससे सैकड़ों गांवों के हजारों एकड़ भूमि डूबने से बच जाती है। पिछले कुछ सालों से पकड़ी ड्रेन की सफाई नहीं हुई है, जिससे पूरा ड्रेन जाम हो गया है और वर्तमान समय में जलकुंभी ने और जाम कर रखा है।

सहकारी चीनी मिल्स घोसी व आसवनी इकाई घोसी का गन्दा पानी भी इसी ड्रेन में गिराया जाता है , जाम के कारण इन गांवों में भयंकर प्रदूषण फैला हुआ है जिससे कई संक्रामक बिमारियों के फैलने की आशंकाएं हैं। जिसकी सूचना बसपा नेता चंद्रशेखर ने उपजिलाधिकारी घोसी समेत इससे संबंधित सभी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सूचित किया।











