बकरी चराने को लेकर दो परिवारों में जमकर चले लाठी डंडे, 7 घायल

अरविन्द यादव
(बलिया) बैरिया थाना अंतर्गत चांदपुर गांव में बकरी चराते समय दो परिवारों के बच्चों के बीच हुई मारपीट घर वापस लौटने पर गंभीर रूप ले ली। घर पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की मौत भी हुई है। मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दी, और गांव में शांति व्यवस्था बहाल करा दी है।

इस घटना में अली हुसैन की 50 वर्षीय पत्नी नूरजहां की मौत भी हुई है। पूछे जाने पर एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया की सूचना पर वहां पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां शांति व्यवस्था बहाल किया गया तथा मृतिका नूरजहां के शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है। वहां पर मौके पर कुछ लोगों ने बताया कि नूरजहां घर से बाहर नहीं निकली थी। वह मारपीट में नहीं आई थी। शायद उसका हार्ट अटैक हुआ है। लेकिन मैंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। अभी तक हमारे यहां किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दिया गया है। पुलिस गांव पर सतर्क नजर रखते हुए किसी तहरीर तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।











