श्री शिवनारायण स्वामी शिव शंकर इण्टर मीडिएट कालेज में धूमधाम से मनी स्वतंत्र भारत की 74 वीं वर्षगांठ

संजय ठाकुर
बलिया- स्वतंत्रता दिवस भारत को मुक्त कराने एवं स्वयं के प्राणों को बलिदान कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले उन वीर शहीदों की शहादत की याद दिलाता हुआ पर्व है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व को मनाने, अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्घा-सुमन अर्पित करने के लिए, बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनवद्ध बिल्थरोड तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा ससना बहादुरपुर स्थित श्री शिवनारायण स्वामी शिवशंकर इण्टर मीडिएट कालेज में शनिवार को स्वतंत्र भारत की 74 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गई।












