मिस्टन गंज में वार्ड पार्षद सहित 45 लोगों ने कराई रेंडम सैंपलिंग

गौरव जैन
रामपुर। कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों की रेंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। रविवार को मिस्टन गंज में वार्ड 37 के पार्षद सहित 45 लोगों ने अपनी रेंडम सैंपलिंग कराई।

रविवार को जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के आदेश पर जिला अस्पताल से आयी टीम ने वार्ड 37 के पार्षद सहित 45 लोगों के सैम्पल लिए। टीम ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब रेंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। टीम में दिलदार, सुभाष, विनोद , जेबा मलिक मौजूद रहे।











