थानाध्यक्ष रामपुर ने रखा एसडीएम का आदेश ताख पर, शिवमन्दिर की जमीन पर जारी है अवैध निर्माण

मुकेश कुमार
रामपुर (मऊ): रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर मे दबंग द्वारा शिवमन्दिर की जमीन पर मकान निर्माण कराया जा रहा है। प्रकरण में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से किया तो उन्होंने तत्काल मौके पर जाकर अवैध निर्माण रुकवाने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया।












