कांग्रेस पार्षद मोहम्मद सलीम ने उठाई मांग, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के आवास पर बने संग्राहलय

अहमद शेख
वाराणसी। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का वो हुजरा जहा तमाम उम्र उन्होंने रियाज़ किया, इबादत किया, और संगीत साधना किया, अपने वतन की मुहब्बत के खातिर और उस हुजरे से अपनी उन्सियत के वजह से उन्होंने अमेरिकन नागरिकता के न्योते को ठुकरा दिया। आज उन्ही उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब के उसी हुजरे को अपने व्यक्तिगत आर्थिक मुनाफे की खातिर तोडा जान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उस्ताद के उस मकान पर संग्राहलय बनना चाहिये और उस संग्राहलय में उस्ताद से जुडी हर एक चीज़ होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज एक नहीं तीन तीन गम है। आज से ही मुहर्रम का महिना शुरू है। हमको गम-ए-हुसैन है तो आज उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब हम लोगो से जुदा होकर इस दुनिया से रुखसत कर गए थे। वही तीसरा गम आज ये है कि कुछ लोग सिर्फ अपने मुनाफे के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की यादो को ज़मिदोज़ करके खुद के अरमानो का महल खड़ा करना चाहते है। हम कैसे और किस मुह से आज उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब को श्रधान्जली दे। जिला प्रशासन को जल्द से जल्द यहाँ संग्राहलय का निर्माण शुरू करवा देना चाहिए।
आज उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की पुण्य तिथि पर पार्षद तथा कांग्रेस नेता मोहम्मद सलीम और दालमंडी व्यापार मंडल के लोगो ने धार्मिक रीति रिवाज के तहत गरीब बेसहारा लोगो को खाना खिलाया गया। वही इस प्रकरण में स्थानीय समाज सेवक नुरुज्ज़मा उर्फ़ विक्की ने हमसे बात करते हुवे कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान बनारस की शान थे, है और रहेगे। अगर कभी शहनाई का ज़िक्र आएगा तो पहले नाम बिस्मिल्लाह साहब का लिया जायेगा। उन्होंने जिस कमरे में ताउम्र रियाज़ किया, इबादत किया आज उनके ही वरसा चंद सिक्को की लालच में उसको तोड़ रहे है। शायद ये सबसे अधिक शर्म की बात होगी।












