सडको पर दौड़ते यमराज ने बुझा दिया एक घर का चिराग, ट्रक की टक्कर से हुई युवक की मौत

फुल मुहम्मद “लड्डू”
वाराणसी/चन्दौली। वो अपने पिता के बुढापे का सहारा था। बुज़ुर्गी के राह पर चल चुके उसके पिता के कारोबार में हाथ बटा रहा था। अपनी माँ के आँखों का नूर था वो। मोहल्ले के सभी नवजवानों का यार था। हर कोई क्षेत्र में उसकी तारीफ के समा ही बांधता मिलता है। आज दोपहर घर से खाना खाकर कुछ काम से बाइक द्वारा पड़ाव की तरफ जा रहा था कि अचानक सडको पर चक्कों के सहारे दौड़ते यमराज ने उसको ऐसा धक्का मारा कि उसकी सांसे ही थम गई। घटना स्थल से ही मलिकुल मौत अपने साथ उसको लेकर चले गए।


दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर भाग गया। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने ट्रक को खलासी सहित कब्ज़े में ले लिया है। वही लाश का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर घटना से सम्बंधित ऍफ़आईआर दर्ज कर जाँच में जुट गई है। ड्राईवर की खोज जारी भी है।











