पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा, दो लोगो की जान लेने के लिये रखे थे 16 बम, दो हिरासत में

सय्यद आसिफ/ताहिरबेग
बरेली। बरेली पुलिस को कल एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है, जब मुखबिर खास की सुचना पर अलीगंज पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर 16 बम बरामद किये है। बरामद बम का उपयोग अभियुक्त दो अलग अलग व्यक्तियो की हत्या में करना चाहते थे। सही समय पर पहुची पुलिस ने जिंदा बम बरामद कर दो लोगो की जान बचा बचा लिया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये सभी बम खान सिंह और सूरजपाल को जान से मारने की नियत से बनाये गए थे। हत्या की प्लानिंग भी चल रही थी कि इसी दरमियान पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी बमो को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलवा कर सभी बमों को निष्क्रिय किया गया।











