भाजपा सांसद ने मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी को किया सम्मानित
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आज सोमवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मानव कल्याण चैरिटेबल फाउंडेशन संस्था के द्वारा जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी और समस्त पदाधिकारियों के द्वारा कई वर्षों से लगातार मानव के कल्याण के लिए अपनी सेवा दिल्ली सहारनपुर रोड पर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया 40 गरीब कन्याओं के विवाह कराया पौधारोपण शिक्षा के लिए बच्चों को काफी पेंसिल बैग देकर पहुंचाया स्कूल कोरोनावायरस वैश्विक महामारी में राशन मास्क सैनिटाइजर गरीब लोगों तक सहायता पहुंचा कर बहुत पुरुषार्थ का कार्य किया।
पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को सहायता पहुंचाना या खतौली ट्रेन हादसे में घायलों को दवाई और उन्हें एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाकर गरीबों के लिए आंखों का कैंप लगाकर अन्य सेवा देकर आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं इस संस्था को और सभी पदाधिकारियों को आज मनोज तिवारी के द्वारा सम्मान पत्र देते हुए संस्था अध्यक्ष को सम्मानित करते हैं हमें बड़ी खुशी हो रही है जोकि सरकार और जनप्रतिनिधियों का कार्य है और यह संस्था उन कार्यों को बहुत अच्छी तरह से उन लोगों तक अपनी सेवा दे रहे हैं। इसलिए बधाई के पात्र हैं और आशा करता हूं आगे भी आप अपनी सेवा इसी तरह से निरंतर जारी रखेंगे और मैं आश्वस्त करता हूं आपको संस्था को किसी भी सहायता की आवश्यकता होगी तो हम भी अपना सहयोग देकर संस्था और पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हैं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..