धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओ में दर्ज हुआ बाहुबली भाई मेराज पर मुकदमा, शास्त्र लाईसेंस रिनिवल में लगाया था फर्जी दस्तावेज़

फुल मुहम्मद “लड्डू”
वाराणसी। शहर बनारस के बाहुबली भाई मेराज के खिलाफ जैतपुरा थाने में धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। मामला शस्त्र अधिनियम के तहत जुडा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मुकदमा जैतपुरा थाना प्रभारी द्वारा दर्ज करवाया गया है।

गौरतलब हो कि मेराज अहमद उर्फ़ भाई मेराज को पूर्वांचल के बाहुबली मऊ विधायक का करीबी माना जाता है। एक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहने वाले भाई मेराज का अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके में बड़ी पैठ है। लगभग दो दशक से अधिक समय से उसकी पैठ लगातार कायम है। कई मामलो में जेल जा चुके भाई मेराज पर कई अपराधिक मामले पहले से भी है।











