ड्राईवर ने किया एम्बुलेंस में कोरोना संक्रमित युवती का कथित रेप, आरोपी ड्राईवर गिरफ्तार

आदिल अहमद
तिरुवन्तमपुरम : केरल के पथानामथिट्टा में कोविड-19 के मरीज के साथ कथित बलात्कार के मामले में 108 एंबुलेंस सर्विस के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पंडालम पुलिस थाने के अनुसार एंबुलेंस में दो अलग अलग अस्पतालों के अलग-अलग मरीज थे। ड्राइवर ने पहले एक बुजुर्ग महिला को उसके अस्पताल तक पहुंचाया। इसके बाद वह 19 वर्षीय पीड़िता को पंडालम के अस्पताल पहुंचाने के लिए रवाना हुआ।












