साहसी कदम : युवा भारत फाउंडेशन ने मास्क व सेनटाईजर बांटकर कोरोना संक्रमण बचाव के लिये किया जागरूक
रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : युवा भारत फाउंडेशन के बैनर तले आज युवाओं ने गांव गांव जाकर मास्क और सेनटाईजर वितरित किए और साथ मे महिलाओं को सेनेट्री पैड भी बांटे गये ।
फर्रुखाबाद जिले के ग्राम पंचपुखरा वआस पास के गांव मे जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। कोरोना जैसे संक्रमण से बचाव के लिए अपने अपने घरों मे सफाई के लिए भी लोगों को जागरूक किया । संक्रमण से बचाव के लिए प्रयोग मे आने वाले मास्क और सेनटाईजर भी ग्राम वासियों को वितरित किए गये। इस दौरान युवा भारत फाउण्डेशन की चैयरमैन अमन प्रीत कौर,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, हर्षित मिश्रा, प्रतिष्ठा ठाकुर, हर्ष दुबे,उज्ज्वल शाक्य, परिजात गुप्ता, रुद्र ठाकुर, प्रशांत तिवारी, शशांक मिश्रा आयान फारूकी, कीर्ति तिवारी, प्रेरणा कटियार आदि उपस्थित रहे ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..