वाराणसी – विवादों का पोस्टर, कंगना को दिखाया द्रौपदी और मोदी को कृष्ण, शिवसेना को दिखाया कौरव सेना, चर्चा मिलने के बाद हटा पोस्टर

अरशद रज़ा
वाराणसी। फिल्म अदाकारा कंगना रानौत और शिवसेना के बीच चल रहे विवाद को लगातार तुल जहा मीडिया से रही है वही नेताओं ने भी इसको तुल देने में कोई कसर नही छोड़ी है। नेताओं ने अपनी बयानबाजी और मीडिया ने विशेष डिबेट से इस पुरे मामले को एक बड़ा हाईटेक मामला बना डाला है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भाजपा नेताओं द्वारा कंगना को व्यापक समर्थन भी मिल रहा है। भाजपा महिला नेताओं की ओर से तो शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दी गई है।












