चेयरमैन ने गृहकर जमा करके किया नगर पंचायत में कर प्रणाली का शुभारम्भ

अरविन्द यादव/मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): स्थानीय नगर पंचायत के उदय के बाद अभी किसी प्रकार का कर देय सुनिश्चित नहीं किया गया था। कर वसूली के लिए शासन का लगातार दबाव बन रहा था। इसी कड़ी में शुक्रवार को चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया ने स्व कर प्रणाली के तहत नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर सर्वप्रथम अधिशासी अधिकारी को हाउस टैक्स जमा करतें हुए कर प्रणाली का शुभारंभ किया।

इसी क्रम में स्टैंड ,निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए टावर , ठेला, फुटपाथी दुकानदारों पर भी कर सुनिश्चित किया जाएगा , ताकि नगर पंचायत को अधिक से अधिक राजस्व का लाभ हो सके। इस अवसर पर शंकर मद्धेशिया, मनोज शुक्ला, बलवंत चौधरी, लाल बहादुर, धीरेंद्र मौर्या आदि रहे।











