मऊ पुलिस की लापरवाही, अदालत से स्टे के बाद भी शिवमंदिर की विवादित संपत्ति कर हो रहा दबंग द्वारा अवैध निर्माण, पुलिस मौन

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): रामपुर थाना क्षेत्र के फूलपूर गांव मे शिवमन्दिर की विवादित जमीन पर काम फिर शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि शिवमन्दिर आराजी नम्बर 133 मे स्थित है। वहीं बगल में आराजी नम्बर 132 है, जो विवादित है और मंदिर कमेटी इस संपत्ति को अपनी बताती है। वही दीवनी अदालत से इस संपत्ति पर स्थगन आदेश भी है। बावजूद इसके सारी जानकारी तहसील प्रशासन तथा रामपुर थानाध्यक्ष को होने के बाद भी एक बार फिर से निर्माण कराया जा रहा है।












