उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी पर ऍफ़आईआर दर्ज, दोनों अपने समर्थको सहित हाथरस रेप पीडिता के परिजनों से मिलने जा रहे थे
आदिल अहमद
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे, जहां उनका आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया। राहुल गाँधी ने आरोप लगाते हुवे कहा था कि पुलिस के द्वारा इस दौरान लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिन्हें शाम होते ही पुलिस द्वारा निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था।












