बांदा – वह किशोरी घर से निकली थी दोपहर में, शाम को संदिग्ध परिस्थियों में पेड़ से लटकता मिला शव

जीशान अली
बांदा। संदिग्ध हालात में किशोरी का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजन घटना को लेकर असमंजस में हैं। हत्या या आत्महत्या के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहे। फिलहाल पुलिस आत्महत्या मान रही है। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी सुखवीर वर्मा की पुत्री भारती (16) का शव शनिवार को शाम घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।












