हाथरस काण्ड – भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी हुआ विरोध प्रदर्शन

आफताब फारुकी
डेस्क. हाथरस गैंग रेप प्रकरण में विरोध प्रदर्शन केवल अपने देश में नही बल्कि विदेशो में भी होने के समाचार प्राप्त हो रहे है। BBC की एक खबर के मुताबिक अलग अलग कई देशो में इस घटना पर विरोध प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को इन्साफ देने की मांग हुई है। खबर में दावा किया गया है कि दुनिया के अलग अलग हिस्सों में लगभग दस हज़ार लोगो ने ऐसा प्रोटेस्ट किया है।

अपने बयान में इन कार्यकर्ताओं ने इस बर्बर घटना की निंदा की। बयान और प्रोटेस्ट में महिलाओं के साथ होने वाले इस घिनौने अपराध पर लगाम लगाने के हेतु गंभीर प्रयास की मांग किया गया है।











