महिला किसान दिवस के अवसर पर महिलाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का ज्ञान

बापू नंदन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ) आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी वरुणा पर बृहस्पतिवार को महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ वी के सिंह ने महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने के लिए बैकयार्ड, पोल्ट्री फार्मिंग, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन की तकनीकी बारीकियों की विस्तृत जानकारी दिया।












