पुलिस अधीक्षक ने किया डाक्टर और नर्सो के साथ बैठक, “मिशन शक्ति” हेतु किया जागरूक

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के तहत एसपी ने डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक की मिशन शक्ति के तहत पुलिस अभियान चला रही है। जिसमें सभी विभाग और समाज के लोगों के साथ बैठके की जा रही है। हर बैठक में एक ही चर्चा होती है कि महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति कैसे जागरुक किया जाए। ताकि समय आने पर वह उनका लाभ ले सके और शसक्त बने। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस लाइन में एक और बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य विभाग की सभी महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अगुवाई एसपी विजय ढुल ने की।












