प्रियंका गाँधी ने किया वाराणसी के बुनकरों से बात, दिलाया भरोसा कि “ज़रूरत पड़ी तो आपकी लड़ाई लड़ने बनारस आउंगी”

ए जावेद
वाराणसी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कल सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुनकरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस करके बात की और उन्हें पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने वाराणसी के करीब 50 बुनकरों से बात करके उनकी तमाम समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना।

कांग्रेस महासचिव ने बुनकरों को भरोसा दिलाया कि इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है और वह सरकार से बुनकरों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह करेंगी। कुमार ने बताया कि प्रदेश के बुनकरों के साथ प्रियंका का यह संवाद आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले प्रियंका ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ ऑनलाइन संवाद किया था।











