वाराणसी – बिरयानी विक्रेता पर अज्ञात युवको ने किया अज्ञात कारणों से हमला, पिस्टल के मुठिये से मारने का आरोप

ए जावेद
वाराणसी. वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग स्थित रहीम शाह बाबा की आस्ताने के बगल में बिरयानी की दूकान लगा कर बिरयानी बेचने वाले एक युवक बाबु को आज रात लगभग 9:30 बजे के करीब एक बाइक से आये तीन अज्ञात युवको ने मार पीट कर घायल कर दिया। बिरयानी वाले को क्यों मारा इसकी खुद बिरयानी वाले को जानकारी नही है। घायल के आरोप को अगर आधार माने तो तीनो युवको के हाथो में पिस्टल थी और उसकी मुठिया से उसे मारा गया है।


घटना के सम्बन्ध में एक प्रत्यक्षदर्शी काजू ने हमसे बात करते हुवे कहा कि घटना के समय तीनो युवको के हाथो में पिस्टल थी। जब भीड़ उस तरफ बढ़ी तो युवक मौके से मारपीट कर फरार हो गए। वही चौक पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है और जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा। घटना स्थल के आसपास के कैमरों की जाँच किया जा रहा है।












