फतेहपुर. फतेहपुर जिले में चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के पास यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस बुधवार करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
घायल कानपुर नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। फतेहपुर से बस जहानाबाद जा रही थी। बस जैसे ही मदरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लक्ष्मी (50) पुत्र स्वर्गीय सुरेश निवासी सुनार गली पुखराया कानपुर देहात, बछराज सिंह (63) पुत्र शिव गोविंद सिंह निवासी भिकनीपुर थाना चांदपुर, सावित्री (45) पत्नी छोटेलाल निवासी वेदा घाटमपुर कानपुर नगर, प्रशांत (2) पुत्र रमेश निवासी वेदा घाटमपुर कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे घायलों को बाहर निकाला। एसओ डीडी सिंह ने बताया सभी घायलों की हालत ठीक है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..