मुरादाबाद – अपनी बहु से ही रेप का प्रयास कर रहा था कलयुगी पिता, बेटे ने किया विरोध तो गोली मार कर सुलाया मौत की नींद

हर्मेश भाटिया
मुरादाबाद। इसको घोर कलयुग कहेगे अथवा क्या कहेगे आपको सही और उचित शब्द नही सूझेगा। जब बाप ही अपनी हवस की खातिर अपने बेटे की जान ले बैठे तो फिर इंसान विश्वास किसके ऊपर करेगा। वह भी केवल इस कारण अपने बेटे की बाप ने जान ले डाली क्योकि वह अपनी बहु यानी अपने बेटे की पत्नी से रेप करने की कोशिश कर रहा था और बेटे ने विरोध किया।

आज शनिवार दोपहर 12:00 बजे की घटना बताई जा रही है। मुरादाबाद के हनुमान नगर में वीरेंद्र शर्मा का मकान है। वीरेंद्र शर्मा के बड़े बेटे दुष्यंत शर्मा की पिछले साल जनवरी माह में शादी हुई थी। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके ससुर जी उस पर बुरी नियत रखते थे। तीन दिन पहले दिव्या की सास और ननद एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गई थी। उस महिला के दोनों देवर भी घर में मौजूद थे। आरोपी ने इस दौरान बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को घर से बाहर निकालने और अलग करने की धमकी दी। इस पर पति के घर लौटने पर महिला ने अपने ससुर की शिकायत किया। जिसके बाद घर में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पिता ने अपने पुत्र को ही गोली मार दिया। जिसकी इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई।











