समाजसेवी ने बिमारी से तड़प रहे अज्ञात व्यक्ति को पहुचाया अस्पताल, बची उसकी जान
फारुख हुसैन
पलिया कला खीरी= लखीमपुर खीरी जिले के तहसील पलिया में समाजसेवी रवि गुप्ता ने मानवता की बड़ी मिसाल पेश की है जहां पर बिमारी से तड़प रहे एक अज्ञात व्यक्ति को पलिया के ही सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में पहुंचाकर उसका इलाज करवाया जिससे उसकी जान बच पायी।
बताया जा रहा है कि पलिया नगर के ही मेला रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति संभावित फूड प्वाइजनिंग से तड़प रहा था और वह लगातार उल्टिया भी कर रहा था और फिर देखते ही देखते वह अचेत होकर गिर गया।जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया उधर इस बात की जानकारी मिलने पर नगर के ही समाजसेवी और व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने 112 पीआरवी और 108 एम्बुलेस को सूचना देकर उस अज्ञात व्यक्ति को पलिया के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पहुंचा कर उसका इलाज करा जान बचाई।साथ ही इलाज में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..