खबर का हुआ असर – तमंचे पर डिस्को करने वाला युवक तमंचे सहित हुआ गिरफ्तार

जीशान अली
कानपुर। पिछले दो दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एक कार्यक्रम में एक युवक हाथो में तमंचा लेकर डांस कर रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हमने इस सम्बन्ध में समाचार का प्रमुखता से प्रकाशन किया और मामले की जानकारी ट्वीटर पर अपने समाचार के माध्यम से उच्चाधिकारियों को दिया। आखिर हमारी खबर का असर हुआ और तमंचे पर डिस्को करने वाले युवक को हमीरपुर जनपद के थाना जरिया पुलिस ने दबोच लिया।












