संपूर्णानगर चीनी मिल में मस्टरोल व संविदा कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन कर जीएम को सौंपा ज्ञापन

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. जिले के संपूर्णानगर क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल में मस्टरोल वा संविदा कर्मचारियों ने काफी समय से वेतन ना बढ़ाए जाने के कारण धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा काटा जिसके बाद मौके पर पहुंचे चीनी मिल के जीएम आजाद भगत सिंह के पहुंचने पर उनको अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

वही जीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर हल निकाला जाएगा तब जाकर मिल कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटे।











