बलिया – एसबीआई के सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े असलहो के बल पर हुई लूट
उमेश गुप्ता
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाये हुवे है। मगर अपराधियों के हौसले कम होने का नाम ही नही ले रहे है। आज दुस्साहसिक अपराधियों ने एसबीआई के एक सीएसपी संचालक से मनियर क्षेत्र में असलहो के बल पर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे डाला। लूट की सुचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विपिन तांडा अपने मतहतो को आवश्यक दिशा निर्देश देने मौके पर पहुचे। पुलिस ने घटना के बाद घेराबंदी भी किया मगर बदमाश पुलिस पकड़ से दूर रहे।
जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी अख्तर अंसारी की बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के टोलापुर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक खादीपुर के नाम से सीएसपी संचालित है। सीएसपी का कार्य उसका करीबी व खादीपुर निवासी मनीष यादव देखता था। सीएसपी का पैसा निकालने मनियर स्टेट बैंक में संचालक का करीबी मनीष पहुंचा और यहां से 1.70 लाख रुपये लेकर अपनी बाइक से सीएसपी पर वापस जा रहा था। तभी महिंद्रा ढाले के पास पहले से ही दो अपाचे बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर उसको रोक लिया, फिर उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वो उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल छीनकर मनियर की तरफ भाग गए। पीड़ित ने किसी के मोबाइल से 112 नंबर को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दिए बयान में कहा है की मामले की अभी जांच पड़ताल चल रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..