कानपुर – पत्रकारिता के आड़ में इनामिया अपराधी राजकुमार “शेरा” करता था लूट, चोरी और मादक पदार्थ की तस्करी, चढ़ा एसटीऍफ़ के हत्थे

आदिल अहमद
कानपुर। कानपर में पत्रकारिता के आड़ में लूट,चोरी और मादक पदार्थ की बिक्री और तस्करी करने वाले इनामिया अपराधी राजकुमार “शेरा” आज एसटीऍफ़ के हत्थे चढ़ ही गया। 25 हज़ार के इनामिया अपराधी को आज एसटीऍफ़ के कानपुर इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। यूनिट ने रविवार रात पनकी इलाके से 25 हजार के इनामी बदमाश राजकुमार उर्फ शेरा और उसके साथी दीपक सिंह उर्फ अंशु को गिरफ्तार किया। पुलिस से बचने को राजकुमार एक स्थानीय न्यूज चैनल से जुड़ा और हर जगह पर चैनल के आईडी कार्ड का इस्तेमाल करता था।

सीओ के मुताबिक शेरा पर सात और दीपक पर चार आपराधिक केस दर्ज हैं। पूछताछ में शेरा ने बताया कि जब भी वो चेकिंग में फंसता था तो आईडी कार्ड दिखाकर वहां से निकल जाता था। उसके मुताबिक वह चैनल में कैमरा मैन का काम करता है।











