जाति प्रमाण पत्र को लेकर गोंड़ जाति ने दिया पत्रक

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): क्षेत्र के गोंड जातियों ने जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने को लेकर तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी किया। मंगलवार को तहसील क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर गोंड़ विरादरी के लोगो ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

धरना में गोंड़ समाज के जिलाध्यक्ष फौजी किसनलाल, तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार गोंड़, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार गोंड़, सहित श्यामलाल, राजेश कुमार, नवनीत गोंड़, मीना गोंड़, माला गोंड़ ,पूनम गोंड़,मीरा गोंड़,सूमन,सुमित्रा ,सुनीता आदि लोग मौजूद रहे।











