जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण सूचि हुई जारी, वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं हेतु अरक्षित, देखे पूरी आरक्षण सूचि

तारिक खान/ संजय ठाकुर
डेस्क. उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए आज शुक्रवार को जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। बताते चले कि प्रदेश सरकार ने बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कैबिनेट बाइ सर्कुलेशन प्रस्ताव को मंजूरी देकर त्रि-स्तरीय ग्रामीण पंचायतों की नियामावली में संशोधन कर आरक्षण व्यवस्था संबंधी आदेश जारी करने की अड़चन दूर कर दी थी। इससे ग्राम पंचायतों व ग्राम पंचायत सदस्यों के चक्रानुक्रम आरक्षण की कार्यवाही का रास्ता साफ हो गया था। जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए आरक्षण लिस्ट के अनुसार अनुसूचित जाति स्त्रियों के लिए शामली, बागपत, लखनऊ, कौशांबी, सीतापुर, हरदोई अरक्षित है।

अनुसूचित जाति हेतु
- कानपुर नगर,
- औरैया,
- चित्रकूट,
- महोबा,
- झांसी,
- जालौन,
- बाराबंकी,
- लखीमपुर खीरी,
- रायबरेली,
- मिर्जापुर
अन्य पिछड़ा वर्ग (स्त्री) हेतु
- संभल,
- हापुड़,
- एटा,
- बरेली,
- कुशीनगर,
- वाराणसी,
- बदायूं
अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु
- आजमगढ़,
- बलिया,
- इटावा,
- फर्रुखाबाद,
- बांदा,
- ललितपुर,
- अंबेडकरनगर,
- पीलीभीत,
- बस्ती,
- संतकबीरनगर,
- चंदौली,
- सहारनपुर,
- मुजफ्फरनगर
महिला हेतु
- कासगंज,
- फिरोजाबाद,
- मैनपुरी,
- मऊ,
- प्रतापगढ़,
- कन्नौज,
- हमीरपुर,
- बहराइच,
- अमेठी,
- गाजीपुर,
- जौनपुर,
- सोनभद्र
अनारक्षित
- अलीगढ़,
- हाथरस,
- आगरा,
- मथुरा,
- प्रयागराज,
- फतेहपुर,
- कानपुर देहात,
- गोरखपुर,
- देवरिया,
- महाराजगंज,
- गोंडा,
- बलरामपुर,
- श्रावस्ती,
- अयोध्या,
- सुल्तानपुर,
- शाहजहांपुर,
- सिद्धार्थनगर,
- मुरादाबाद,
- बिजनौर,
- रामपुर,
- अमरोहा,
- मेरठ,
- बुलंदशहर,
- गाजियाबाद,
- गौतमबुद्धनगर,
- उन्नाव,
- भदोही











