वाराणसी – पाक्सो एक्ट का वांछित चढ़ा एसआई विजय कुमार और मोहम्मद अकरम के हत्थे

ए जावेद
वाराणसी। जैतपुरा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब छेड़खानी, धमकी सहित पाक्सो एक्ट का वांछित अमित खरवार को एसआई विजय कुमार और मो अकरम ने गिरफ्तार किया।

सुचना पर यकीन करते हुवे एसआई विजय कुमार और एसआई मोहम्मद अकरम मय हमराह का0 राकेश राय और अखिलेश यादव के साथ मौके पर पहुचे। पुलिस को देख अभियुक्त भागने की कोशिश करने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम के द्वारा गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में अभियुक्त को जानकारी मुहैया करवा कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।











