लखनऊ – लगातार तीसरे साल गन्ना मूल्यों में नही हुई कोई बढ़ोतरी

तारिक खान
लखनऊ। किसान गन्ना मूल्य में वृद्धि की उम्मीद संजोए हुए थे। मगर लगातार तीसरे साल उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में कोई परिवर्तन नही किया है। लगभग दो माह देरी से गन्ना मूल्य घोषित होने के बावजूद रेट यथावत रहने से किसानों की उम्मीदों को एक झटका लगा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर शाम पेराई सत्र 2020-21 के लिए गन्ना मूल्य की घोषणा कर दी है जो पिछले वर्ष के मूल्य पर ही है।

अक्तूबर माह के आखिर में गन्ना पेराई प्रारंभ हो गई थी। गन्ना मूल्य रविवार को कैबिनेट बाईसर्कुलेशन तय किया गया है। इस बार किसान गन्ना मूल्य में वृद्धि की उम्मीद संजोए हुए थे। लगभग दो माह देरी से गन्ना मूल्य घोषित होने के बावजूद रेट यथावत रहने से किसानों की उम्मीदों को झटका लगा है।











