दुधवा गौरीफंटा मार्ग पर जंगली हाथी ने लगाया जाम, घंटों आवागमन रहा बाधित

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= लखीमपुर खीरी जिले के तहसील पलिया के तराई में मौजूद दुधवा नेशनल पार्क में स्वच्छंद विचरण कर रहा एक जंगली हाथी दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर करीब एक घंटे तक खड़ा रहा। इससे आने-जाने वाले यात्री वाहन काफी देर तक इधर-उधर खड़े रहे।

करीब 1 घंटे तक हाथी सड़क पर ही खड़ा रहा जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और वह समय से अपने स्थान पर नहीं पहुंच सके वही हाथी के जाने के बाद आवागमन पूरी तरह से फिर से शुरू हो सका ।











