बलिया में चलती बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक का आज ही था जन्मदिन
प्रमोद कुमार
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के लालझरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के पास बुधवार को अचानक हाईटेंशन तार टूटकर बाइक पर गिर गया। हादसे में तीन युवक बुरी तरह झुलस कर मौत की नींद सो गये। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दलजीत टोला निवासी अनूप सिंह (20) पुत्र सुनील सिंह का जन्मदिन आज (बुधवार) था, लिहाजा अनुज अपने मित्र सोनू गुप्ता (18) पुत्र महेंद्र गुप्ता तथा छोटू सिंह (18) पुत्र भुटेली सिंह के साथ बैरिया बाजार में केक खरीदने आया था। तीनों साथी केक खरीद कर घर लौट रहे थे। अभी वह लालझरी देवी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे, कि अचानक इन पर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आने से तीनों युवक बाइक समेत नीचे गिर गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..