रामपुर में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, पास में मिला देसी तमंचा

हर्मेश भाटिया
मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में स्थित खुशहालपुर में निवास करने वाले एक सिपाही की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सिपाही के शव के पास पुलिस को एक तमंचा मिला है। शुरूआती जाँच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर फारेंसिक टीम भी बुलाई गई है।

इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि एक सिपाही जो खुद कानून की हिफाज़त करता है उसके पास एक देसी तमंचा कहा से आया। आम नागरिक के पास देसी तमंचा अपराध की श्रेणी में आता है तो क्या रामपुर अथवा मुरादाबाद के पुलिस कर्मियों के पास देसी तमंचा अपराध की श्रेणी में नही आता है। पुलिस वैसे इस मामले में अभी कुछ भी नहीं कह रही है कि देसी तमंचा कहा से आया। मगर पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस इस मामले की भी जाँच कर रही है कि देसी तमंचा कहा से आया।











