शहीदों को दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने श्रधान्जली
मुकेश यादव
मधुबन(मऊ):नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया एवं चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया के नेतृत्व में शहीद स्मारक मधुबन पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के पहुंचते ही नगर पंचायत वासियों ने फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को बुके देकर अभिवादन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 1942 के क्रांति में स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के स्मृति में बने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद संत रविदास के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर काबीना मंत्री अनिल राजभर, संगठन मंत्री कामेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्त,विधायक श्री राम सोनकर आदि रहे। इसी क्रम में मुख्य अतिथि के साथ लोगों ने कटघराशंकर पर बने शहीद स्तंभ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..