ज़ालिम बाप – कथित रूप से बेटी को देखा आपत्तिजनक स्थिति में तो खो बैठा होश, काट दिया बेटी की गर्दन और कटा सर लेकर निकल पड़ा सडको पर, सिपाही पर गिरी गाज

आदिल अहमद
कानपुर। एक बाप अपनी बेटी को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखता है। उसका खून खौल उठता है और वह अपनी ही बेटी का सर काट कर उसकी छोटी पकड़ कर सर लेकर सडको पर निकल पड़ता है। रास्ते में जो कोई उसको देखता वह ही सहम जाता। इस दरमियान किसी ने पुलिस को सुचना दिया। पुलिस मौके पर पहुचती है। पुलिस कर्मी उस ज़ालिम बाप का वीडियो बनाने लगता है। दूसरा पुलिस कर्मी उसी कटे सर को लेकर उसी अंदाज़ में चल पड़ता है जिस अंदाज़ में एक कातिल बाप या फिर कहे ज़ालिम बाप अपनी बेटी का सर लेकर जा रहा था।
मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टोडरपुर का है। घटना के बाद से सोशल मीडिया पर इस घटना से सम्बन्धित फोटो और वीडियो वायरल हो रहे है। कथित रूप से एक युवक के साथ बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर इस बौखलाए बाप ने फरसे से अपनी बेटी का सिर काट दिया और चोटी पकड़कर सिर लेकर पैदल ही थाने के लिए चल दिया।


वही इस घटना का दूसरी शर्मनाक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक पुलिस कर्मी कटे सर की चोटी पकड़ कर वैसे ही लेकर जा रहा है जैसे वो ज़ालिम बाप लेकर जा रहा था। एक और छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक पुलिस कर्मी इसका वीडियो बना रहा है। इन तस्वीरो और वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर भर्तसना किया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने पुलिस की इस कार्यशैली पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए है।











