जाने कब से शुरू हो सकता है आईपीएल 2021

ईदुल अमीन
डेस्क। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चूका है। भारत इंग्लैंड के बीच चल रही सीरिज़ के समापन उपरात लगभग 12 दिनों पश्चात आईपीएल शुरू होने की जानकारी मिल रही है।

गौरतलब हो कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 28 मार्च को खत्म हो रही है। ऐसे में सभी देशों के खिलाड़ियों के क्वारैंटाइन नियमों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। साथ ही IPL की अवधि को भारत के इंटरनेशनल शेड्यूल को ध्यान में रखकर किया गया है। जून में होने वाला एशिया कप पहले ही कैंसिल किया जा चुका है।











