समाजवादी युवजन सभा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। समाजवादी युवजन सभा के राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य रविप्रकाश के नेतृत्व में किसान विल के विरोध सहित कुल सात सूत्रीय राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सर्वेश कुमार सौंपा।
पत्रक में किसान विल को किसान विरोधी बताते हुए वापस लिये जाने की मांग के साथ, डीजल, पेट्रोल, गैस की दामों में बेतहासा बढ़ोत्तरी करने, तेजी से बढ़ते अपराध, लूट-खसोट, ब्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं के उत्पीड़न व जर्जर सड़कों के निर्माण कराने की मांग शामिल रही। ज्ञापन देने से पूर्व दर्जनों की संख्या में युवाओं ने तहसील मुख्यालय के मुख्य द्वार पर कुछ समय के लिए जाम कर गगनभेदी नारे भी लगाये। इस मौके पर अमलेश कन्नौजिया, शाहिद समाजवाद, हिमांशु यादव, विशाल कन्नौजिया, अजीत यादव आदि युवक मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..