नकली शराब बनाने का भंडाफोड,बहराइच में नौ महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार
तारिक़ खान
बहराइच। होली त्यौहार के मद्देनजर सक्रिय होने वाले नकली शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसने को लेकर आबकारी विभाग ने कतर्निया जंगल में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने का भंडाफोड किया। जिला आबकारी अधिकारी व सीओ नानपारा ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मूर्तिहा कोतवाली के धर्मापुर गांव में छापामारी की। नौ महिलाओं समेत 12 लोगो को गिरफ्तार किया गया। सैकड़ों लीटर मिलावटी शराब व हजारों किलो लहन बरामद किया। बड़े पैमाने पर महीनों से चल रहे अवैध शराब के इस कारोबार से मूर्तिहा पुलिस कैसे अब तक अंजान रही यह बात लोगो के गले नही उतर रही।
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी। मामले में एसपी विपिन कुमार मिश्रा से छापामारी करने के लिए पुलिस बल का सहयोग मांगा गया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर सीओ जंग बहादुर यादव,मोतीपुर ,नानपारा, रुपईडीहा, नवाबगंज व मूर्तिहा के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा। मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में हुई छापामारी में बढ़चढ़ कर महिलाओं के शराब बनाने का खुलासा हुआ। मौके से 238 लीटर मिलावटी शराब को बरामद किया। शराब बनाने के लिए जमीन में छिपाकर रखी गई हजारों क्विंटल लहन को नष्ट कराया गया। धधक रही एक दर्जन भट्टियों को तोड़ा गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..