वाराणसी – सड़क दुर्घटना में आदमपुर क्षेत्र के दो दोस्तों सहित तीन की मौत, तीसरे अज्ञात मृतक के शिनाख्त को जुटी पुलिस

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुवे एक सडक दुर्घटना में दो दोस्तों सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालो में दो की शिनाख्त हो चुकी है। जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त नही हो पाई। मृतक तीनो युवक एक एक्टिव वाहन से वाराणसी से कही जा रहे थे। तभी देर रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनो की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस मृतक तीसरे युवक की शिनाख्त हेतु प्रयासरत है।

वही पुलिस ने सभी शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दिया है। साथ ही मृतक तीसरे युवक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि मृतक तीनो युवक एक ही स्कूटी से थे और किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस तीसरे मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नही हो पाई थी। वही मृतकों के घर में घटना की सुचना आने के बाद कोहराम की स्थिति बनी हुई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।











